मदरसा रियाजुल उलूम मिर्जाबाड़ी, बेतौना में 28 अक्टूबर को एक दिवसीय विराट सम्मेलन का भव्य आयोजन

​मदरसा रियाजुल उलूम मिर्जाबाड़ी, बेतौना (कसबा, पूर्णिया) के प्रांगण में आगामी 28 अक्टूबर 2025 को दिन बुधवार को एक दिवसीय विराट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी ग्रामीणों द्वारा जोर-शोर से चल रही है।​इस ऐतिहासिक और धार्मिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में  आयोजकों द्वारा  देश के कई नामचीन मुफ्तियों को आमंत्रित किया गया है। 

मदरसा रियाजुल उलूम मिर्जाबाड़ी, बेतौना में 28 अक्टूबर को एक दिवसीय विराट सम्मेलन का भव्य आयोजन

पूर्णिया:​मदरसा रियाजुल उलूम मिर्जाबाड़ी, बेतौना (कसबा, पूर्णिया) के प्रांगण में आगामी 28 अक्टूबर 2025 को दिन बुधवार को एक दिवसीय विराट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी ग्रामीणों द्वारा जोर-शोर से चल रही है।​इस ऐतिहासिक और धार्मिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में  आयोजकों द्वारा  देश के कई नामचीन मुफ्तियों को आमंत्रित किया गया है। 
ज्ञ​इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी एवं सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोग और विभिन्न वक्ता व मेहमान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से मौलाना जरजिस चतुर्वेदी (इटाबा, यूपी), मौलाना आसिम (पंजाब), नेफज़ुल हक (किशनगंज), मौलाना हुसैनी सलफ़ी (देवीनगर, पूर्णिया), मौलाना रहीकपुर (पूर्णिया) सहित अन्य कई प्रतिष्ठित विद्वान और गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं। 
​यह सम्मेलन आपसी सौहार्द, शिक्षा और धार्मिक संदेश के प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा, जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।  कार्यक्रम को सफल बनाने में मिर्जा बाड़ी बेतौना के ग्रामीणों में मो इसराफिल,हो आलिम,मो मुफीजुद्दीन,मो उस्मान,मो अब्दुल रहमान,मो मोकिम आदि दिन रात मेहनत कर रहे हैं।