पूर्णिया में निजी कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया शराब में जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप

पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पोखरिया उत्तरी संथाली टोला में एक निजी कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पूर्णिया में निजी कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया शराब में जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप
पूर्णिया (बिहार): पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पोखरिया उत्तरी संथाली टोला में एक निजी कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मिलने से मना करते हुए शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। 
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पोखरिया उत्तरी संथाली टोला निवासी युवक विकास यादव एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता था। संदिग्ध हालात में उसकी तबीयत बिगड़ने और मौत होने की खबर मिलते ही परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि साजिश के तहत उसे शराब में जहर पिलाया गया है, जिससे उसकी जान चली गई। 
जांच में जीती पुलिस
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब में जहर देकर हत्या के आरोप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतकों के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।