पूर्णिया में रफ्तार का खूनी कहर: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराईं, दर्दनाक मौत

पूर्णिया में रफ्तार का खूनी कहर: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराईं, दर्दनाक मौत

पूर्णिया: अमौर प्रखंड के फकीरटोली गरैया मोड़ के पास  एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार बाइक का बेतरतीब ढंग से सड़क के डिवाइडर से टकराना माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक काफी तेज गति में थी। फकीरटोली के पास अचानक चालक का वाहन से कंट्रोल हट गया और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही/इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अररिया नंबर की है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर निशानदेही के लिए जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
(खबर अपडेट की जा रही है)