पूर्णिया में नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का भव्य आगाज: कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने लिया संकल्प, जानें सूर्य उपासना की सही विधि
लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज नहाय-खाय की परंपरा के साथ पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में शुरू हो गया है। अहले सुबह से ही सौरा नदी समेत जिले के विभिन्न घाटों और तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां व्रतियों ने पवित्र स्नान कर व्रत का संकल्प लिया। स्नान के बाद पूरी स्वच्छता और सात्विकता के साथ मिट्टी या पीतल के बर्तनों में कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का प्रसाद तैयार किया गया।
पूर्णिया: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज नहाय-खाय की परंपरा के साथ पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में शुरू हो गया है। अहले सुबह से ही सौरा नदी समेत जिले के विभिन्न घाटों और तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां व्रतियों ने पवित्र स्नान कर व्रत का संकल्प लिया। स्नान के बाद पूरी स्वच्छता और सात्विकता के साथ मिट्टी या पीतल के बर्तनों में कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का प्रसाद तैयार किया गया। व्रतियों द्वारा यह प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही घर-घर में छठ के पारंपरिक लोकगीत गूंजने लगे हैं।
इस महापर्व के दौरान सूर्य देव और छठी मइया की उपासना के लिए शुद्धता का विशेष महत्व होता है। पूजा विधि के अनुसार, पहले दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप किया। नहाय-खाय के भोजन में सेंधा नमक और गाय के शुद्ध घी का ही उपयोग कर कद्दू की ,सब्जी सहित अन्य सब्जियां भी बनाई गयी। जो तन और मन को आगामी 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास के लिए तैयार करता है। कल शनिवार को 'खरना' मनाया जाएगा, जिसमें व्रती दिन भर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी।